चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चंदौली की बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर चंदौली में आहूत की गई, जिसमें शिक्षक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उसके निराकरण के लिए सक्षम अधिकारियों से वार्ता किया गया। इसके उपरांत कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर चहनियां के नंद कुमार शर्मा को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई दी। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में उन्हें अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। कहा कि शिक्षक जीवन पर्यंत शिक्षा देने का कार्य करता है और उसका फल आने वाले समय में दिखाई देता है। नंद कुमार शर्मा जी बहुत ही निष्ठा के साथ अपने कार्य के प्रति समर्पित रहे । आदर्श शिक्षक बलराम पाठक ने कहा शिक्षक राष्ट्र निमार्ता होता है इसलिए बच्चों को अच्छे संस्कार अच्छी शिक्षा आचार व्यवहार से अलंकृत करते हुए उसे कुशल नागरिक बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए भी हम सबका अपने कार्यों के प्रति सच्ची सेवा होगी। शशिकांत ने विद्यालयों में समय का ध्यान रखते हुए अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन हमें समय के साथ करना चाहिए जिससे विद्यालय परिवेश अच्छा बना रहेगा।
मंत्री सुनील ने कहा कि संगठन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शिक्षक हित में हमेशा समर्पित रहेगा। इस अवसर पर धनंजय सिंह, अजीत सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, संतोष कुमार त्रिपाठी, राजकुमार गुप्ता, हिमांशु तिवारी, सरोज उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार मौर्य, गोपाल खरवार, संजय राम आदि रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ग्राम अमड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम कलश स्थापना गांव भ्रमण किया गया
ग्राम अमड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम कलश स्थापना गांव भ्रमण किया गया श्री सुंदर राज यति (...
-
योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेहा सिंह राठौड़ के गाने 'का बा' पर राज्य सभा में हुई बहस के दौरान एक तरफा कदम नह...
-
Reviews the film "Cocaine Bear" directed by Elizabeth Banks. The movie is based on a true incident in which a black bear inges...
-
The article is about the upcoming Premier League football match between Fulham and Wolverhampton Wanderers, which is scheduled to take pla...

No comments:
Post a Comment