Sunday, March 5, 2023

ग्राम अमड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम कलश स्थापना गांव भ्रमण किया गया

ग्राम अमड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम कलश स्थापना गांव भ्रमण किया गया 

श्री सुंदर राज यति (यतिराज )


ग्राम अमड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम कलश स्थापना गांव भ्रमण किया गया गांव के सभी देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया गया मुख्य यजमान श्री यशवंत पाठक पत्नी किरण पाठक रहे कथा में गांव के सैकड़ों लोग कलश यात्रा के दौरान उपस्थित रहे।तत्पश्चात प्रसाद वितरण ।इसके बाद कथा प्रारंभ हुई।



श्री सुंदर राज यति (यतिराज ) स्वामी महाराज ने भागवत कथा के दौरान श्रोताओं को कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य का तो कल्याण करती ही है लेकिन प्रेत भी यदि भागवत कथा का श्रवण कर लें तो उसका भी कल्याण हो जाता है जैसे धुंधकारी प्रेत योनि को प्राप्त करने के बाद अपने भाई गोकर्ण के द्वारा भागवत कथा श्रवण किया तो उसका प्रेत योनि से उद्धार हुआ यह भागवत कथा देवताओं के लिए भी दुर्लभ है संत कृपा से ही संभव हो पाती है या जन्म जन्मांतर का जब पुण्य का उदय होता है तब कहीं भागवत की कथा सुगम हो पाती है श्री राम कथा श्रवण कराते हुए झारखंड से आए जगतगुरु रामानुजाचार्य जी श्री सर्वेश्वराचार्य जी महाराज ने कहा कि बिना कथा सुने भगवान मिल भी जाए तो हम भगवान को पहचान नहीं पाते जिसका उदाहरण सती चरित्र सुनाकर समझाया कल्याण नहीं हुआ। इस अवसर पर बलराम पाठक शिवानंद सिंह शिवकांत सिंह अर्जुन सिंह शिवचंद सिंह दिग्विजय सिंह मृत्युंजय सिंह राजन सिंह अंकित सिंह अभिषेक सिंह राजू सिंह सौरभ सिंह राम अवतार सिंह राज सिंह राम बचन सिंह डॉ समरबहादुर सिंह पवन सिंह देवकरण सिंह बब्बन सिंह वेद प्रकाश सिंह विशाल सिंह हेमंत सिंह रामविलास सिंह चन्द्रिका सिंह आदि उपस्थित रहे।

Saturday, March 4, 2023

विकास खण्ड के अमड़ा में श्रीमदभागवत रसामृत् संगीतमयी कथा का आयोजन रविवार को किया गया है।

 




विकास खण्ड के अमड़ा में श्रीमदभागवत रसामृत् संगीतमयी कथा का आयोजन रविवार को किया गया है। कथा वाचक स्वामी श्री सुन्दरराज महाराज जी के नेतृत्व में रविवार को महिलाएं, पुरूष व युवतियां ने सिर पर कलश रखकर शोभा यात्रा निकाली । उक्त कथा स्वामी सुन्दर राज महाराज द्वारा 11 मार्च तक समय दो से पांच बजे तक होगी। यह जनकारी संयोजक शिबच्चन सिंह व अर्जुन सिंह ने दी है।


चन्दौली, उत्तर प्रदेश - श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दिव्य एवं भव्य आयोजन की घोषणा की गई है। इस सात दिवसीय कार्यक्रम के लिए 5 मार्च 2023 से 11 मार्च 2023 तक समय बजे 2 बजे से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

यह सप्ताह भर का कार्यक्रम अमड़ा ग्राम, वि० ख० बरहनी, कन्दवा थाना, चन्दौली जिले में होगा। भगवत सप्ताह यज्ञ का मुख्य उद्देश्य ज्ञान के साथ साथ भगवत भक्ति को बढ़ावा देना है।

इस सप्ताह के दौरान कथाएं और प्रवचन होंगे जो भागवत कथा के मूल विषयों पर आधारित होंगे। कथाएं 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगी। सप्ताह के आखिरी दिन, 11 मार्च 2023 को कथा की पूर्णाहुति की जाएगी।

यह आयोजन संस्कृति और धर्म की धनी परंपरा के अनुसार हो रहा है जो लोगों को समझ देता है कि धर्म के माध्यम से जीवन को कैसे और क्यों बेहतर बनाया जा सकता है। लोग इस सप्ताह के आयोजन में भाग लेकर अपने जीवन को आसान बनाए।

Friday, March 3, 2023

*पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें – बलराम पाठक*

*पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें – बलराम पाठक* 




*ब्लॉक इकाई बरहनी का हुआ विस्तार*


*शिक्षक हित संगठन का मूल मंत्र – जिलाध्यक्ष*

*पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें – बलराम पाठक*

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई बरहनी का नवीनीकरण और विस्तारीकरण का कार्यक्रम पर्यवेक्षक अजय सिंह, बलराम पाठक, शशि कांत गुप्त के पर्यवेक्षण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैयदराजा पर संपन्न हुई जिसमे

*मंगला प्रसाद यादव– संरक्षक*

*दिनेश उपाध्याय – संरक्षक*

*कामता द्विवेदी – संरक्षक*

*अच्युतानंद त्रिपाठी – अध्यक्ष*

*संजय कुमार – ब्लॉक मंत्री*

*गोपाल खरवार – कोषाध्यक्ष*

*संतोष कुमार – वरिष्ठ उपाध्यक्ष*

*मुहम्द सलीम – उपाध्यक्ष*

*अख्तर आजाद अंसारी – उपाध्यक्ष*

*हनुमान प्रसाद गुप्ता – उपाध्यक्ष*

*प्रफुल्ल राम – उपाध्यक्ष*

*राजेश कुमार– उपाध्यक्ष*

*कमलेश कुमार पुष्कर – संगठन मंत्री*

*राम अवध – संगठन मंत्री*

*राजीव मिश्रा – संगठन मंत्री*

*शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा – संगठन मंत्री*

*अरविंद कुमार यादव – संगठन मंत्री*

*सुनील केशरी – संगठन मंत्री*

*पंकज पाण्डेय –संगठन मंत्री*

*राजेश कुमार – संगठन मंत्री*

*राजेश कुशवाहा– आय व्यय निरीक्षक*

*कवलेश्वर दुबे– ब्लॉक सदस्य*

*सुरसेन मौर्य – ब्लॉक सदस्य*

निर्वाचित घोषित किए गए ।

*वही जनपद इकाई हेतु*

*अनिल कुमार मौर्य –वरिष्ठ उपाध्यक्ष*

*संजय सिंह शक्ति – जिला संगठन मंत्री*

*कृष्ण कांत केशरी – जिला कार्यकारिणी सदस्य*

इस अवसर पर आदरणीय जिलाध्यक्ष श्री आनंद कुमार पाण्डेय जी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा जनपद के अनेक कार्यों को करके मील के पत्थर स्थापित की है । सभी अध्यापक साथियों से निवेदन है कि संगठन से जुड़े और अपनी समस्यायों को निः संकोच पदाधिकारियों से कहे । जिला मीडिया प्रभारी बलराम पाठक द्वारा कहा गया कि एक प्रसिद्ध विज्ञापन की टैग लाइन है *पहले आप इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें* यही बात शिक्षक साथी इसी को अपनाए और संगठन से कार्य लें । सभा को संगठन के विषय में जानकारी देते हुए जिला महामंत्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि संगठन लगातार भ्रष्टाचार से लगातार जंग छेड़ रखी है और यह जंग जारी रहेगी ।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष शशि कांत गुप्त , जिला संगठन मंत्री अजय सिंह, अजीत कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सदर , मनोज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सकलडीहा , दीनबंधु उपाध्याय मंत्री सदर , रामजी मौर्य, राकेश पाण्डेय ब्लॉक अध्यक्ष बरहनी (अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ), कमलेश राय, प्रफुल्ल राय,नवल किशोर सिंह, अनिल पाण्डेय, अमित यादव, धनजय सिंह , धनंजय सिंह (टीसीएसटी जिला मीडिया सेल), रामनगीना यादव, लाल मुनि ,मंजूर आलम, दिनेश सिंह, राजेश राय इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

संचालन का कार्य आलोक पाण्डेय ने किया और सभा की अध्यक्षता रामजी मौर्य ने की ।




Thursday, March 2, 2023

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चंदौली के अनुरोध पर शिक्षक हित में मदद करने के लिए डॉक्टर साहब का बहुत-बहुत आभार ।



आज उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चंदौली के जिला अध्यक्ष श्री आनंद कुमार पांडे जी जिला कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता जी जिला संगठन मंत्री श्री अजय कुमार सिंह सपना तथा मैं बलराम पाठक जिला मीडिया प्रभारी एवं साथ में चंद्रशेखर जी ,दिनेश कुमार सिंह जी ,धनंजय सिंह, दीनबंधु उपाध्याय जी के साथ विजय सर के यहां कुशल क्षेम जानने हेतु एसपी सर्जिकल हॉस्पिटल चंदौली में।  उसके उपरांत प्रबंधक श्री महेंद्र पांडे जी से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान विजय सर के स्वास्थ्य के बारे में पूर्णतया जानकारी लेते हुए। डॉक्टर साहब के अनुसार विजय सर जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे । डॉक्टर साहब ने शिक्षक हित में मदद करने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चंदौली के अनुरोध पर शिक्षक हित में मदद करने के लिए डॉक्टर साहब का बहुत-बहुत आभार ।

Monday, February 27, 2023

"भारतीय सेना ने जारी किया आर्मी जॉब कॉमन एंट्रेंस एग्जाम, नौकरियों के लिए होगा एकमुश्त परीक्षा देना"




भारतीय सेना ने अब अपनी नौकरियों के लिए आर्मी जॉब कॉमन एंट्रेंस एग्जाम को जारी करने का फैसला किया है। इसका मकसद भारतीय सेना में रोजगार के लिए प्रवेश प्रदान करना है। इस परीक्षा के माध्यम से सेना भर्ती रैलियों का आयोजन करेगी। इस परीक्षा को जून या जुलाई के महीने में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा सेना के बगैर किसी भी भर्ती कार्यक्रम को निरस्त नहीं करेगी।
 

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को एकमुश्त परीक्षा देनी होगी जो उनकी सारी भर्ती रैलियों के लिए वैध होगी। सेना के मुताबिक, यह प्रक्रिया भारतीय सेना में नौकरियों को अधिक शासन और स्पष्टता के साथ भर्ती करने में मदद करेगी। इसके अलावा, इस प्रक्रिया से सेना को भर्ती के लिए ज्यादा अभ्यर्थी मिलेंगे जो सेना में नौकरी करने के इच्छुक होते हैं। इससे सेना के भर्ती प्रक्रिया में तेजी और सही तरीके से काम होगा।

Sunday, February 26, 2023

"देवहलिया टाइगर टीम के कर्म वीर योद्धा 100% इतिहास लिखेंगे "

 


विश्वा मित्र की धरती बक्सर में जिस तरह महा गुरु जी ऋषि विश्वा मित्र जी भगवान राम जी का मार्गदर्शन दिए थेऔर भगवान राम जी मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहलाए ठीक उसी प्रकार आज ऋषि विश्वामित्र जी की धरती पर हम सभी के महा गुरु जी श्री मान मिथिलेश गुरु जी का मार्गदर्शन मिला 


सभी बबर सेर लीडर को अपने ज्ञान से रुब रूब कराए और सभी बबर सेर लीडर इस ट्रेनिंग से 100% डायमंड बनेंगे महा गुरु जी मेरे टीम से ये जितने भी लीडर आज ट्रेनिंग का हिसा बने है ये सभी लोग विश्व विजेता है अपने नाम का झंडा पूरे हिंदुस्तान में लहराएंगे।



Saturday, February 25, 2023



उत्तर प्रदेश विधानसभा में शनिवार को एक तरफ योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "मैं मिट्टी में मिला दूंगा" जबकि दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने उनकी सरकार को धोखेबाज़ बताया। उन्होंने भी यह कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब उनके साथ है। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार द्वारा बच्चों को अस्पतालों में मौत के मुंह में छोड़ दिया जाता है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसके जवाब में कहा कि उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास किया था। उन्होंने योगी सरकार को समाज के लोगों के खिलाफ बनाने के लिए भ्रम फैलाने के लिए दोष दिया।

यह विधानसभा में एक तरफ़ हुए वक्तव्य थे जो उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई बढ़ती जंग हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दल चुनावों के लिए तैयारी कर रहे है

ग्राम अमड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम कलश स्थापना गांव भ्रमण किया गया

ग्राम अमड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम कलश स्थापना गांव भ्रमण किया गया  श्री सुंदर राज यति (...